फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mobile towers of companies will be set up in govt buildings in Himachal

हिमाचल में सरकारी भवनों में लगेंगे कंपनियों के मोबाइल टावर

Wed, 07 Aug 2019 11:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Mobile towers of companies will be set up in govt buildings in Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी महकमे अब प्राथमिकता के आधार पर निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने के लिए काम करेंगे। आईटी विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों को एडवाइजरी जारी कर दी है।

विज्ञापन


इसमें वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में बनाई गई मोबाइल टावर पॉलिसी का हवाला देते हुए टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों को सरकारी भवनों में टावर लगाने की अनुमति देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में बनी पॉलिसी के तहत निजी कंपनियों को सरकारी भवनों पर मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दी जानी है। पॉलिसी के तहत भवन या जमीन को टावर लगाने देने की एवज में कंपनियों से निर्धारित किराया वसूल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ग्राउंड पर लगने वाले टावरों के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट का दस प्रतिशत और छत पर लगाने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मदद से जमीन व भवन की कीमत के अनुसार टावर का किराया लिया जाएगा। खास बात यह है कि यह किराया सालना आधार पर लिया जाएगा।

हाल ही में कई टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर टावर लगाने में दिक्कत की बात रखी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब आईटी विभाग ने पिछली सरकार की पॉलिसी के आधार पर भवन या जमीन कंपनियों को किराये पर देने के लिए कहा है।

आदेश के अनुसार अगर भवन को टावर की वजह से नुकसान होता है तो कंपनियों को भवन निर्माण या मरम्मत करानी होगी। टावर लगाने की मंजूरी कार्यालय के प्रभारी दे सकेंगे। हालांकि, टावर लगाने वाली कंपनी को स्थानीय निकाय से टावर लगाने की अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed