फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MNREGA: Cement budget stopped in many blocks of Himachal, work stuck

MNREGA: हिमाचल के कई ब्लॉकों में सीमेंट का बजट रुका, काम अटके, जानें वजह

Fri, 03 Nov 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 10:33 AM IST
सार

 सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से घोषित विशेष पैकेज में 1,000 करोड़ रुपये का बजट मनरेगा से व्यय किया जाना है। 

विज्ञापन
MNREGA: Cement budget stopped in many blocks of Himachal, work stuck
मनरेगा (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई ब्लॉकों में मनरेगा के तहत सीमेंट पर खर्च होने वाला बजट रुक गया है। इससे काम अटक गए हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से घोषित विशेष पैकेज में 1,000 करोड़ रुपये का बजट मनरेगा से व्यय किया जाना है। अगर निर्माण सामग्री का बजट देरी से जारी होता है तो आगे सर्दियों में आपदा राहत देने के काम रुक जाएंगे। इससे प्रतिरक्षा दीवारें लगाने का काम भी आगे सरक जाएगा। राज्य में कई ब्लॉकों में पंचायतों को लेबर कंपोनेंट का बजट तो जारी हो रहा है, मगर मैटरियल कंपोनेंट का नहीं हो रहा है। इस बजट के जारी नहीं होने के मामले में अधिकारियों की ओर से अलग-अलग दलीलें दी जा रही हैं।

विज्ञापन


कहीं कहा जा रहा है कि केंद्र से ही बजट नहीं आ रहा है तो कहीं कहा जा रहा है कि इसकी वजह यह है कि लेबर कंपोनेंट और मैटरियल कंपोनेंट का अनुपात जहां पर बिगड़ रहा है, वहीं दिक्कत आ रही है। यानी बजट वहीं भेजा जा रहा है, जहां पर यह अनुपात पूरा किया जा रहा है। 60 फीसदी बजट लेबर कंपोनेंट और 40 प्रतिशत मैटरियल कंपोनेंट पर खर्च किया जा रहा है। राज्य ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि हाल ही में करीब 15 करोड़ रुपये जारी कर लिए गए हैं। जहां-जहां जरूरत है, वहां-वहां इसे भेजा जा रहा है। निदेशक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने कहा है कि दिक्कत वहीं आ रही है, जहां अनुपात का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां बजट की दिक्कत है। इसे वहां भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed