{"_id":"5b6fe43942c7922a3c26965c","slug":"mlas-cannot-carry-mobiles-in-assembly-during-hp-vidhan-sabha-monsoon-session-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, सचिवालय ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, सचिवालय ने लगाई रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक सदन में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में सभी विधायकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ये निर्देश 23 अगस्त से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के बारे में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा सत्रों में देखा गया कि विधायक मोबाइल फोन लेकर ही सदन में जाते रहे हैं। कई सदस्य फोन सदन में ले जाकर स्विच ऑफ कर अपने साथ रखते हैं। कई साइलेंट मोड पर रखते हैं।
विज्ञापन
गत दिनों विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की ओर से जारी सदन में मोबाइल फोन न ले जाने की इस सामान्य सूचना को प्रदेश विधानसभा ने ऑनलाइन भी जारी कर दिया है, ताकि विधायक इससे अवगत हो सकें।
विज्ञापन
इसमें साफ लिखा है कि सभा में कोई भी सदस्य मोबाइल फोन नहीं ला सकेगा। बुलेटिन भाग दो नाम से जारी इस सूचना के बारे में विधानसभा सचिव ने बताया कि विधायकों के लिए अपने से संबंधित वस्तुएं रखने के लिए बाहर केबिन में अलग से व्यवस्था है। वे इसमें अपने मोबाइल फोन रख सकते हैं। सचिव बोले कि यह एक सामान्य सूचना है।