{"_id":"640a13d48cec3f7e940700a6","slug":"mla-will-raise-the-problems-of-their-area-on-the-first-day-of-the-himachal-vidhan-sabha-budget-session-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Assembly budget session: बजट सत्र के पहले दिन अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाएंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Assembly budget session: बजट सत्र के पहले दिन अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाएंगे विधायक
Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
सार
प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाएंगे। इसके अलावा सरकारी संस्थानों को बंद करने का मामला भी गूंज सकता है। 14 मार्च को शुरू होने वाला सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाएंगे। इसके अलावा सरकारी संस्थानों को बंद करने का मामला भी गूंज सकता है। 14 मार्च को शुरू होने वाला सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को बतौर वित्त मंत्री अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहले दिन ही एक विधायक की ओर से सीमेंट विवाद पर सवाल पूछा जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर परिषद देहरा में गैरकानूनी अतिक्रमण, गगरेट में अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने, भरमौर में राज्य उच्च मार्ग के रखरखाव आदि से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में रिक्तियों, आईटीआई की स्थापना, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन को शुरू करने जैसे कई सवाल पूछे जा सकते हैं। वहीं, विधानसभा बजट सत्र के लिए शुक्रवार से बैठकों के दौर भी शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक होगी। आगामी दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों की बैठकें होेंगी।
विज्ञापन