{"_id":"63821a652c8fcc2ebb266710","slug":"mla-sundar-thakur-reached-indonesia-to-remove-election-fatigue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: चुनावी थकान मिटाने इंडोनेशिया पहुंचे विधायक सुंदर ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: चुनावी थकान मिटाने इंडोनेशिया पहुंचे विधायक सुंदर ठाकुर
Sat, 26 Nov 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:48 PM IST
सार
इंडोनेशिया के बाली से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर अपनी पत्नी के साथ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने के लिए कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर अपनी पत्नी के साथ इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। इंडोनेशिया के बाली से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली में ही अपनी थकान मिटा रहे हैं। मनाली से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ पिछले दिनों दिल्ली दरबार पहुंच गए थे। दिल्ली में गौड़ ने कांग्रेस के नेता सुखविंद्र सुक्खू के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कुल्लू में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
कुल्लू सदर से भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, आजाद प्रत्याशी राम सिंह सहित अन्य प्रत्याशी कुल्लू जिले में ही डटे हुए हैं। इन दिनों देवी-देवताओं के धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। कई प्रत्याशी देवताओं के पास हाजिरी लगा रहे हैं। कुल्लू सदर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शेरा नेगी ने मलाणा में देवता जमदग्नि ऋषि के दरबार में शीश नवाया। इसके ही साथ अब देवता चौहकी महादेव के देवकार्य में शामिल हो गए हैं। चुनाव के लिए मतगणना आने वाले आठ दिसंबर को होनी है। इससे पहले चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन