{"_id":"5df3b6158ebc3e8818227e35","slug":"mla-stranded-for-hours-in-snowfall-reached-the-hotel-on-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में घंटों फंसे रहे विधायक, पैदल पहुंचे होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में घंटों फंसे रहे विधायक, पैदल पहुंचे होटल
Sat, 14 Dec 2019 11:52 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के धर्मशाला में तपोवन में सत्र से नड्डी होटल लौटते समय कांग्रेस विधायक बर्फबारी में फंस गए। शाम सवा पांच बजे निकले विधायक रात नौ बजे होटल में पैदल पहुंचे। डल लेक के पास बर्फ पर गाड़ियां स्किट करने लगीं। लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा और इंद्रदत्त लखनपाल मैक्लोडगंज तक पैदल चलकर वापस धर्मशाला आ गए। विधायक करीब दो किलोमीटर बर्फ के बीच पैदल चलकर सतोवरी स्थित होटल पहुंचे।
विज्ञापन
अन्य विधायकों में जगत सिंह नेगी, विक्रमादित्य, लखविंद्र राणा, आशीष बुटेल, विनय थे। सभी दो घंटे तक बर्फबारी में फंसे रहे। शिमला के कुफरी से ढली तक जाम लगने से सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं।
विज्ञापन
उधर, सोलन के कसौली में सुबह सात बजे बिजली ठीक करते खंभे से गिरने से एक कर्मचारी की जान चली गई। बारिश-बर्फबारी से अधिकतम तापमान में भी आठ से दस डिग्री की कमी हुई। कुफरी में अधिकतम पारा -0.5 और केलांग में शून्य रहा। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। चंबा के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी करनी पड़ी।