फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mla rohit thakur statment on vidya stokes.

'हम भी तो है सरकार, फिर स्टोक्स को क्यों है ऐतराज'

Sat, 18 Jul 2015 10:06 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
mla rohit thakur statment on vidya  stokes.

हिमाचल में आईपीएच की दो पेयजल योजनाओं के शिलान्यास पर उठा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। सीपीएस एवं विधायक रोहित ठाकुर ने इस मामले में तीखा पलटवार किया है। कहा कि जब बीते साल आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कोटखाई के देवगढ़ में 80 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था तो उस समय स्वास्थ्य मंत्री से कोई स्वीकृति नहीं ली थी।

विज्ञापन


लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह से दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करवा ही दिया तो बड़ी जवाबतलबी होने लगी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार, ठाकुर कौल सिंह और उन्हें सरकार का हिस्सा नहीं मानती। आईपीएच अफसरों ने सरकार के निर्देश पर ही काम किया है, उन पर कार्रवाई करना गलत है। इसमें इनसे कोई जवाबदेही नहीं बनती।
विज्ञापन

'सरकार हमसे करें जवाब तलबी'

mla rohit thakur statment on vidya  stokes.

जरूरत पड़ी तो वह खुद इस मसले पर आईपीएच मंत्री से मुलाकात करेंगे। सीपीएस ने बिना किसी का नाम लेकर कहा कि सरकार में बैठे चेयरमैन करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं, उन पर कोई सवाल नहीं उठाता।

जुब्बल-कोटखाई में 50 से ऊपर शिलान्यास हो चुके हैं लेकिन किसी से कोई स्वीकृति नहीं ली गई। हालांकि ठाकुर कौल सिंह के हाथों जिन दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करवाया था उस बारे में नौ जून को लिखित में जानकारी दे दी थी।

ऐसे में आईपीएच के उन अफसरों और कर्मचारियों पर गाज गिराने की बात करना गलत है। जवाब तलबी करनी है तो हमसे करें। रोहित ठाकुर ने मंत्री विद्या स्टोक्स के बारे कहा कि उनका वह हमेशा से आदर करते आए हैं और आगे भी सम्मान देते रहेंगे। लेकिन उन्हें कुछ लोग भ्रमित कर उनके बीच दूरियां पैदा करने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

नियमों के तहत कार्रवाई तो होगी : स्टोक्स

mla rohit thakur statment on vidya  stokes.

आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि विधायक रोहित ठाकुर के किसी भी काम को उन्होंने आज तक इंकार नहीं किया। हमेशा उनका साथ दिया। अब वह क्यों इस तरह की बात कर रहे हैं उन्हें नहीं पता, जहां तक आईपीएच के अफसरों पर कार्रवाई की बात है वह तो नियमों के तहत जरूर होगी।

जहां तक पीएचसी के शिलान्यास की बात है तो उन्हें ध्यान है कि शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री की स्वीकृति के बाद ही किया था। अब इन सब को लेकर रोहित को कौन फीड कर रहा है उन्हें नहीं मालूम। किसी भी विवाद से दूर रहना ही बेहतर है।  

यहां से शुरू हुआ सियासी बवाल
जुलाई के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस पर सवाल उठे कि पेयजल स्कीमों का शिलान्यास करने का पहला हक संबंधित महकमे के मंत्री का रहता है।

आरोप लगे थे कि इस पूरे मामले में स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने मंत्री को बाइपास किया है। इसके बाद से ही यह सियासी घमासान मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed