{"_id":"e0cc9439aec686866caf6e9c1e949acc","slug":"mla-mahender-singh-thakur-jeep-met-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे में उनकी पत्नी को भी चोटें लगी हैं। पुलिस के अनुसार चैल चौक-पंडोह सड़क मार्ग पर मंगलवार देर शाम ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विधायक की बोलेरो जीप एक वैगनार कार से जा टकराई। हादसे में विधायक व उनके परिवार आंशिक चोटें आई है। वहीं, वैगनार कार में सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए है। घायलों को नजदीक के सीएचसी गोहर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को मंडी रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह के सिर में हल्की चोट लगी है और उनकी पत्नी प्रोमिला को भी आंशिक चोट लगी है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह की जीप में ड्राइवर और पीएसओ भी साथ थे जो सीएचसी गोहर से टैक्सी में मंडी रवाना हो गए। घायलों में कार चालक भवदेव पुत्र मरचा राम निवासी थाची, अमर सिंह पुत्र गोकल निवासी थाची, शांता देवी पत्नी अमर सिंह निवासी थाची हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक महेंद्र सिंह कुल्लू की ओर से आ रहे थे। उधर नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार ने भी गोहर सीएचसी पहुंच घायलों का कुशलक्षेप पूछा और विधायक महेंद्र सिंह से भी बात की है।