फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Crossing-Tawi Mor road will be closed for vehicular traffic for two days.

Shimla News: एमएलए क्रॉसिंग-तवी मोड़ सड़क पर दो दिन बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
MLA Crossing-Tawi Mor road will be closed for vehicular traffic for two days.
खास
विज्ञापन


टारिंग के कार्य चलते आज और कल बंद रहेगी सड़क, बस अड्डे से आने वाली सभी बसें और भारी वाहन वाया चक्कर मार्ग होकर चलेंगे
समरहिल से छोटे वाहन वाया बालूगंज–चौड़ा मैदान चलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में सड़कों की टारिंग के कार्य के चलते एमएलए क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक सड़क शनिवार (8 नवंबर) और रविवार (9 नवंबर) को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इसके चलते इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। डीसी अनुपम कश्यप ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।

पुलिस विभाग को मौके पर नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग शनिवार सुबह से इस सड़क पर टारिंग का काम शुरू कर देगा। एमएलए क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक की सड़क की टारिंग की जा रही है। इसके चलते आज और कल सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक सभी तरह के वाहनों के लिए यह सड़क बंद रहेगी। हालांकि आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। सड़क बंद रहने के कारण बस अड्डे की ओर से एमएलए क्रॉसिंग से बालूगंज चौक (सरकारी स्कूल के पास) के लिए छोटे वाहनों को वाया चौड़ा मैदान बालूगंज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं सभी बसें एवं भारी वाहन चक्कर मार्ग से रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन

बालूगंज चौक, सरकारी स्कूल के पास से समरहिल चौक सड़क के लिए छोटे वाहन जो समरहिल या चौड़ा मैदान की ओर जा रहे हैं, उन्हें बालूगंज–समरहिल–चौड़ा मैदान मार्ग से रवाना किया जाएगा। भारी वाहन चक्कर मार्ग से ही रवाना होंगे। इसके अलावा जो वाहन शिमला से बिलासपुर की ओर जा रहे हैं, उन्हें भी वाया चक्कर मार्ग से भेजा जाएगा। बालूगंज–समरहिल चौक से तवी मोड़ सड़क के लिए शिमला की ओर आने वाले सभी वाहन चक्कर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। इसमें जो वाहन बालूगंज, चक्कर या समरहिल की दिशा में जा रहे हैं, उन्हें बालूगंज मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार शाम तक पूरा होगा काम
टारिंग का काम हर हाल में रविवार शाम तक पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश के चलते वाहनों की आवाजाही कम हो सकती है। इसे देखते हुए इन दो दिन के भीतर ही टारिंग का काम पूरा किया जाएगा। सोमवार को शहर में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए इस दिन सड़क बहाल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article