फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA congress Satpal Raizada Press conference in Una Himachal pradesh

अगर दोषी पाया गया तो छोड़ दूंगा राजनीति: सतपाल रायजादा

Tue, 13 Aug 2019 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
MLA congress Satpal Raizada Press conference in Una Himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि अगर शराब प्रकरण में दोषी पाया गया तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। रायजादा मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उनकी छवि खराब करने में जुटे हैं। उन्होंने हमेशा जनता के हित में आवाज उठाई है।

विज्ञापन


उनकी गाड़ी के चालक और पीएसओ को जबरदस्ती शराब के केस में फंसाया गया है। उन्हें मिली जानकारी के अनुसार उनकी गाड़ी वहां कार्रवाई के करीब 15 मिनट बाद पहुंची थी। रायजादा ने कहा कि उनकी गाड़ी रोजाना उनके कर्मियों को छोड़ने घर जाती है। उनकी गाड़ी में शराब नहीं थी, फिर भी उनके कर्मियों को टारगेट कर उनकी गाड़ी को जब्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पुलिस की जांच में कोई रुकावट नहीं डालना चाहते, लेकिन अगर कोई दोषी पाया जाता है कि तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया है। विधायक सतपाल रायजादा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले लोगों की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed