{"_id":"628e6de34ab1a40bfc544624","slug":"mla-ashish-butail-sitting-on-hunger-strike-due-to-lack-of-pediatrician-in-palampur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLA Hunger Strike: अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ न होने पर भूख हड़ताल पर बैठे विधायक आशीष बुटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLA Hunger Strike: अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ न होने पर भूख हड़ताल पर बैठे विधायक आशीष बुटेल
Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
सार
विधायक आशीष बुटेल का कहना है कि सिविल अस्पताल पालमपुर में पिछले दो साल से शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है। सरकार आज तक 200 बिस्तरों के अस्पताल में इनकी तैनाती नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विधायक आशीष बुटेल भूख हड़ताल पर बैठे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिविल अस्पताल पालमपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ न होने पर ब्लॉक कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। अस्पताल में बच्चों और हड्डी रोग विशेषज्ञ की सुविधाएं न मिलने पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक विधायक आशीष बुटेल भूख हड़ताल पर बैठ गए। विधायक आशीष बुटेल का कहना है कि सिविल अस्पताल पालमपुर में पिछले दो साल से शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है। सरकार आज तक 200 बिस्तरों के अस्पताल में इनकी तैनाती नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो बार शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश हुए। उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में कई बार उठाया। हर बार आश्वासन मिले कि पालमपुर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी जाएगी। मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शिशु और हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग नरियाल मौजूद रहे।
जून में हो जाएगी चिकित्सकों की तैनाती
प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक धरती खिसकती देख लोगों की कम अपनी अधिक पीड़ा दिख रही है। उन्होंने कहा कि जून में शिशु रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। यह धरने दिखावे हैं।
विज्ञापन