{"_id":"6a79b4fb25608914a40059c2","slug":"mixed-up-down-train-on-kalka-shimla-track-suspended-for-a-month-shimla-news-c-19-sml1002-767613-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर अप डाउन मिक्स ट्रेन एक माह लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर अप डाउन मिक्स ट्रेन एक माह लिए बंद
विज्ञापन
दो ट्रेनें 20 अगस्त तक रद्द, पहले 10 अगस्त तक रद्द किया गया था ट्रेनें का संचालन
मौसम को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बढ़ाई अवधि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेलवे बोर्ड ने अप-डाउन मिक्स ट्रेन का संचालन एक माह और दो अन्य ट्रेनों का संचालन 20 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। बरसात के मौैसम में ट्रेनों में सैलानी भी कम सफर करते हैं।
मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और ट्रैक पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पहले इन ट्रेनों का संचालन 10 अगस्त तक रद्द किया था लेकिन मौसम को देखते हुए अब रेलवे बोर्ड ने रद्दीकरण की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कालका से शिमला के बीच चलने वाली 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस और वापसी में 52452 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस का संचालन 20 अगस्त तक नहीं होगा। इसके अलावा 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस और वापसी में 52460 शिमला-कालका एक्सप्रेस को भी इसी अवधि तक रद्द कर दिया है। वहीं अप-डाउन मिक्स ट्रेन को 10 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। बारिश के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, इसके अलावा अन्य तीन ट्रेनों का संचालन कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर नियमित रूप से होता रहेगा।