Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Misuse of funds in Panchayats: Notices to 150 pradhan and officers for recovery of dues

पंचायतों में धन का दुरुपयोग: प्रधानों और अधिकारियों को नोटिस, साढ़े 12 करोड़ रुपये होंगे वसूल

Sun, 19 Nov 2023 11:49 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Nov 2023 11:49 AM IST
सार

पंचायतों में विकास कार्यों में करोड़ों रुपये की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में पंचायत प्रधानों और अधिकारियों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Misuse of funds in Panchayats: Notices to 150 pradhan and officers for recovery of dues
पंचायत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों में विकास कार्यों में करोड़ों रुपये की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में पंचायत प्रधानों और अधिकारियों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किए गए हैं। पंचायतीराज विभाग ने पंचायतों के माध्यम से करीब 150 जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के विरुद्ध बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 13 विकास खंडों से करीब 1.83 करोड़ रुपये की धनराशि में गड़बड़ियां पाई गई हैं। तत्कालीन पंचायत प्रधान, पूर्व प्रधान, सचिव एवं तकनीकी अधिकारियों से भी वसूली की जानी हैं। इसके अलावा कई पूर्व प्रधानों पर भी गाज गिरना लगभग तय है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांवों की तरक्की, विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ग्राम निधि में पंचायतीराज विभाग की ओर से करोड़ों की राशि जारी की जाती है। अक्तूबर 2023 की मासिक ऑडिट रिपोर्ट में ग्राम पंचायतों में दोबारा अनियमितता उजागर हुई है। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से कार्य के लिए जारी राशि के दस्तावेजों में गड़बड़ियां पकड़ी गईं हैं। इसके तहत जनप्रतिनिधियों से करीब 1.42 करोड़ और अधिकारियों से करीब 41 लाख की राशि वसूली जानी है। हालांकि सितंबर महीने में सिर्फ अधिकारियों की ओर से महज 1,925 रुपये की वसूली कर राशि ग्राम निधि खाता में जमा करवाई गई है। बता दें कि मंडी, कांगड़ा के बाद शिमला जिला वसूली रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर है। इधर जिला पंचायत अधिकारी यशपाल शर्मा ने बताया कि पंचायत प्रधान और कर्मियों से वसूले जाने वाली धनराशि के लिए नोटिस जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed