फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   missing person won a Scorpio in prize in solan himachal, the company sent a letter at home

ढाई साल से लापता व्यक्ति को इनाम में मिली स्कॉर्पियो, कंपनी ने घर पर भेजी चिट्ठी

Tue, 15 Dec 2020 11:38 AM IST
Krishan Singh योगेश शर्मा, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
योगेश शर्मा, अमर उजाला, अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
missing person won a Scorpio in prize in solan himachal, the company sent a letter at home
price - फोटो : अमर उजाला

..इसे किस्मत का फेर कहें या कुछ और। जो व्यक्ति पिछले ढाई साल से घर से लापता है, उसके नाम पर इनाम में महिंद्रा स्कॉर्पियो निकली है। व्यक्ति का कोई अता-पता तो नहीं चला है लेकिन इनाम ने उसके जिंदा होने का सबूत दिया है। हिमाचल के सोलन जिले ग्राम पंचायत पलोग के नेर गांव से गुम पवन कुमार के घर दवाई कंपनी की तरफ से चिट्ठी आने से माता-पिता को आस जगी है। दरअसल पवन कुमार ने किसी कंपनी की दवाई खरीदी। कंपनी के कूपन में महिंद्रा स्कॉर्पियो पवन के नाम पर निकली है। 

विज्ञापन


पवन के पिता नंद लाल शर्मा ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनका बेटा घर से यह कह कर निकला था कि शाम को लौट आएगा। इसी दिन से पवन लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज करवाई है। परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि पवन कुमार ने करीब डेढ़ माह पहले दवाई खरीदी थी। कूपन पर पवन के नाम महिंद्रा स्कॉर्पियो इनाम में निकली है। कंपनी ने कहा कि पवन के दस्तावेज जमा करवाने के बाद इनाम दिया जाएगा। उधर, डीएसपी प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। अगर व्यक्ति का कोई सुराग मिला है तो पुलिस इस पर काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed