{"_id":"47cde62e8124e2c15beed13c57960e91","slug":"miss-north-india-princess","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस नॉर्थ इंडिया: शिमला से ये बनीं 'ताज' की दोवदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस नॉर्थ इंडिया: शिमला से ये बनीं 'ताज' की दोवदार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Aug 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिल्सक्वीन शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शनिवार को फेम मिस नार्थ इंडिया 2014 के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। ऑडिशन में शिमला के अलावा जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू, कुमारसैन, चौपाल, सोलन, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला और कांगड़ा से आई मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित इस आड्शिन में मॉडल्स परंपरागत परिधानों के साथ साथ वेस्टर्न ड्रेसिज में रैंप पर पहुंची। आडिशन के दौरान इंट्रोडक्शन और रैंप राउंड में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर निर्णायकों के समक्ष अपना परिचय दिया।
विज्ञापन
इस एलिमिनेशन राउंड में कुल 62 में 43 प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चयन किया गया। पहला राउंड क्लीयर करने के बाद 43 प्रतिभागियों ने वर्सटेलिटी राउंड में सिंगिंग और डांसिंग स्किल के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
इस राउंड में कुछ प्रतिभागियों ने पहाड़ी नाटी, शायरी और पंजाबी गिद्दा भी प्रस्तुत किया। ब्रेन ड्रेन राउंड में प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के सवालों के जवाब दिए। तीन राउंड पूरे होने के बाद 22 फाइनलिस्ट चुनी गईं।
आडिशन में शार्ट लिस्ट की गईं प्रतिभागी
अर्चना, साक्षी, शबनम, विशाखा, अलीशा, सुरभि, अनमोल, नेहा, प्रियंका, रचना, ललिता, अर्चना, चेतना, रोलानिया, हनी, शैलजा पाल, शिक्षा, श्यामा, ऐलिस, हिमानी, उर्मिल, निकिता शर्मा।
इन्होंने बतौर निर्णायक निभाई भूमिका
दिशा लूथरा, प्रियंका गोयल, आकांक्षा सूद, बलप्रीत कौर और डा. ज्योति शुक्ला
आगरा में होगा प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल
फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2014 का ग्रैंड फाइनल इसी माह 29 अगस्त को आगरा में आयोजित किया जाएगा। ग्रैंड फाइनल से पहले 26 अगस्त को प्रतिभागियों की इंट्रो पार्टी के साथ तीन दिवसीय ग्रूमिंग सेशन शुरू होगा।
खूबसूरती के ताज के साथ मिलेगी फिएट की पुंटो कार
प्रतियोगिता की विजेता को खूबसूरती के ताज से नवाजा जाएगा। फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2014 के फाइनल मुकाबले में विजयी रहने वाली प्रतिभागी को फिएट की चमचमाती पुंटो कार बतौर इनाम मिलेगी।
म्यूजिक एलबम में मिलेगा अभिनय का मौका
फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2014 की विजेता को म्यूजिक एलबम में अभिनय का मौका मिलेगा। विजेता को यूनिवर्सल म्यूजिक पर लांच होने वाली अनुराग दीक्षित की एलबम ‘लाखों आसमान’ में काम करने का मौका दिया जाएगा।