फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   miss intercontinental chandni sharma from mandi.

आपका एक वोट दिलाएगा चांदनी को 'ताज'

Sun, 30 Nov 2014 01:30 PM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
miss intercontinental chandni sharma from mandi.

हिमाचल की बेटी ने मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गोहर की चांदनी 63 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर सेमीफाइनलिस्ट की दौड़ में आठवें पायदान पर हैं। उन्हें खिताब जीतने के लिए ऑनलाइन वोट की दरकार है। सेमीफाइनल में 70 देशों की सुंदरियों में से सेमीफाइनल में केवल 16 सुंदरियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रही प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं इंडियन प्रिंसेस-2014 चांदनी शर्मा मंडी जिले के गोहर से संबंध रखती हैं। चांदनी 961 वोट लेकर आठवें स्थान पर हैं। शनिवार दोपहर तक 70 देशों की सुंदरियों को कुल 28630 ऑनलाइन वोट मिले।
विज्ञापन


फिलीपींस की सुंदरी 4198 मतों के साथ पहले, थाइलैंड की 3133 मत लेकर दूसरे, पीयूरटो रिको की प्रतिभागी 2511 मत लेकर तीसरे, यूएसए की सुंदरी 2511 मत लेकर चौथे, नाइजीरिया की प्रतिभागी 1452 मत लेकर पांचवें, कोलंबिया 1408 मतों के साथ छठे, वेनेजुएला की सुंदरी 1012 मत लेकर सातवें और भारत से चांदनी 961 मत लेकर आठवें स्थान पर हैं। अब यदि वोट नहीं मिले तो उनका स्थान गिर सकता है। चांदनी के पिता गुलाब चंद और माता सुनीता ने चांदनी के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कीजिए चांदनी को वोट

miss intercontinental chandni sharma from mandi.

चांदनी को जिताने के लिए आप ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं। यह पूर्ण रूप से निशुल्क है। वोटिंग का अधिकार आईपी के माध्यम से दिया गया है। व्यक्ति को केवल http://www.criticalbeauty.com/p/blog-page.html?m=1 टाइप कर वेबसाइट में जाकर सेकेंड स्टेप के तहत इंडिया-शर्मा चांदनी को वोट कर सकते हैं।

एक कंप्यूटर आइपी से केवल एक ही बार वोट किया जा सकता है। यह लिंक फेसबुक पर www.facebook.com/worldbeautyorganization पेज पर उपलब्ध है। यूएस पेसिफिक स्टैंडर्ड टाइम के मुताबिक तीन दिसंबर सुबह 12 बजे तक ऑनलाइन वोटिंग खुली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed