फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   misrable stroy kinnaur accident

किन्नौर हादसा : ऐसा दर्द भगवान किसी को न दे!

Wed, 27 Aug 2014 01:45 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
misrable stroy kinnaur accident

घर से अपनी सेब की फसल नारकंडा बेचने निकले सलारिंग के देवा कृष्ण को क्या पता था कि उनके आने तक उनका सब कुछ तबाह हो गया होगा। अपने ही उनका साथ छोड़ गए होंगे।

विज्ञापन


जैसे ही देवा कृष्ण को हादसे की सूचना मिली, उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिर भी किसी प्रकार वह साहस जुटा कर 13 किमी का पैदल सफर कर घर पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


पत्नी और दो साल की मासूम बेटी उनका साथ छोड़ गई थी, जबकि मां और बड़ी बेटी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। सोमवार रात करीब 11 बजे मकान पर गिरी चट्टान ने देवा कृष्ण का सबकुछ एक पल में खत्म कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपने में भी नहीं सोचा था कि यूं छूट जाएगा परिवार

misrable stroy kinnaur accident

उल्लेखनीय है कि घर पर चट्टान के गिरने से जहां पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। वहीं मां और बड़ी बेटी को गंभीर हालत में शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

हालत ऐसी है कि देवा कृष्ण की आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं। वहीं वह बस अब एक की दुआ है कि मां और बेटी सही सलामत घर लौट आए।

दोनों का उपचार शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसा सोमवार रात का है जब अचानक देवा कृष्‍ण के घर पर एक बड़ी चट्टान गिर गई और इस हादसे में उसकी पत्नी और मासूम बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसों से दहल गया पूरा किन्नौर

misrable stroy kinnaur accident

जिला किन्नौर दर्दनाक हादसों से दहल गया है। गत बुधवार रात को पूह से रामपुर की तरफ जा रही टाटा 407 एचपी 06-3579 के अचानक उरनी चोलिंग सड़क पर मीरू मोड़ के पास खाई में गिरने से दो लोगों को मौत हो गई थी, जबकि दूसरे दिन वीरवार को सांगला कड़छम सांगला मार्ग पर रुतरंग के पास एक निजी बस खाई में जा गिरी।

इसमें 23 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए थे। इसमें 17 को शिमला रेफर किया गया था। अभी इस हादसों के सदमे से जिले के लोग उभर नहीं पाए थे कि सोमवार रात को सलारिंग में हुए हादसे ने किन्नौर के लोगों को फिर सदमे में डाल दिया है। इस हादसे में विजयलक्ष्मी (31) और उसकी दो साल की मासूम बेटी प्रियांशी की दब कर मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed