फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   miscreants broke two glasses by pelting stones on the Vande Bharat train In Una

Vande Bharat Train: ऊना में शरारती तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारकर दो शीशे तोड़े

Sun, 20 Nov 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Nov 2022 12:00 AM IST
सार

ऊना रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर यह घटना हुई। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।

विज्ञापन
miscreants broke two glasses by pelting stones on the Vande Bharat train In Una
वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारकर दो शीशे तोड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से अंब-अंदौरा जाने वाली आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन पर शनिवार सुबह 10:45 बजे कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर मारकर ट्रेन के दो शीशे तोड़ दिए। ऊना रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर यह घटना हुई। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। घटना के तुरंत बाद ट्रेन चालक और स्टाफ ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। पत्थरबाजी में किसी यात्री को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


आरपीएफ ने मौके पर जाकर पड़ताल शुरू कर दी है। गौर हो कि 14 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वंदे भारत सेवा का इस रूट पर शुभारंभ किया था। 19 अक्तूबर से यह ट्रेन नियमित चलना शुरू हुई। एक माह बाद ट्रेन पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed