{"_id":"696a233dc9022a77ba0dbbb1","slug":"miscreants-broke-the-locks-of-three-shops-in-lower-bazaar-shimla-news-c-19-sml1002-663645-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार में शातिरों ने \nतोड़े तीन दुकानों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार में शातिरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले
विज्ञापन
टनल के पास जूतों की दुकानों में सेंधमारी
शिमला व्यापार मंडल ने उठाए पुलिस गश्त पर सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में वीरवार देर रात शातिरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। यह तीनों दुकानें लोअर बाजार टनल के पास स्थित हैं। सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकानों के ताले टूटे हुए हैं। शटर खोलकर देखा तो सामान सुरक्षित था।
कारोबारियों ने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी है। साथ ही शहर के सबसे बड़े बाजार की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिमला व्यापार मंडल ने लोअर बाजार में पुलिस की गश्त को लेकर सवाल भी उठाए हैं। व्यापार मंडल का कहना है कि एकसाथ तीन दुकानों के ताले टूटना गंभीर घटना है। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर के अनुसार लोअर बाजार टनल के पास तीन दुकानों से चोरी का प्रयास किया गया है। यहां नरेंद्र सिंह, राधेश्याम और मदन कुमार की जूतों की दुकानें हैं। तीनों दुकानों के शटर पर लगे ताले देर रात चोरों ने तोड़ दिए। हालांकि यह शटर नहीं खोल पाए जिससे कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में यह पहली घटना नहीं है। दो महीने पहले टनल के दूसरे छोर पर रिवोली मार्केट में एक दुकान से 50 हजार रुपये की नगदी चोरी उड़ा ले गए थे, उस समय भी व्यापार मंडल ने बाजार की गश्त बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बाजारों में पुलिस की नियमित गश्त नहीं हो रही है जिससे चोर दुकानों को निशाना बना रहे हैं।
सीसीटीवी से पकड़े जाएं शातिर
कारोबारियों का कहना है कि लोअर बाजार में दुकानों के अलावा पुलिस विभाग ने भी सीसीटीवी लगाए हैं। इनकी मदद से चोरी का प्रयास करने वाले बदमाशों को पकड़ा जाना चाहिए। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि लोअर बाजार में गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।