फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minority Affairs Minister Najma Heptullah in Shimla.

केंद्रीय मंत्री ने कराई ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की किरकिरी

Fri, 03 Oct 2014 09:14 AM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Minority Affairs Minister Najma Heptullah in Shimla.

हिमाचल में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत कुछ अजीबोगरीब ढंग से हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की एक वाल्मीकि बस्ती से अभियान शुरू किया, वहीं केंद्रीय मंत्री नजमा हेप्तुल्ला ने सफाई के लिए शिमला के रिज मैदान को चुना जो, पूरे प्रदेश में सबसे साफ सुथरा इलाका माना जाता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कार्यक्रम में आना था, पर वे नहीं आए। शिमला में शूटिंग के लिए आईं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने स्वच्छ भारत अभियान को सराहा, सफाई के लिए झाडू़ भी मंगवाए, लेकिन मंदिर परिसर की सफाई करने के बजाए शूटिंग में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहने के बाद नहीं लगाई झाड़ू

Minority Affairs Minister Najma Heptullah in Shimla.

हिमाचल में मिशन के शुभारंभ के लिए बड़े-बड़े विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे। निमंत्रण कार्ड प्रकाशित कराए गए, जिसमें उल्लेख किया गया था कि मुख्यमंत्री के कर कमलों से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का शुभारंभ किया जाएगा, लेकिन दो अक्तूबर को अचानक सूचना मिली कि मुख्यमंत्री नहीं आ पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने नहीं पहुंच पाए। सूत्रों ने बताया कि वे अस्वस्थ चल रहे हैं। वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री रामपुर के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा कि सीएम हर साल की तरह इस बार भी मां भीमाकाली की पूजा अर्चना के लिए गए हुए हैं। सीएम शुक्रवार को शिमला में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

‘जिंगल’ सीडी का विमोचन

Minority Affairs Minister Najma Heptullah in Shimla.
डा. नजमा हेपतुल्ला ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छता पर आधारित ‘जिंगल’ सीडी का विमोचन किया। अनिल शर्मा ने ‘आधार’ पर आधारित मनरेगा भुगतान प्रणाली का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय की सौ फीसदी कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 2015 तक हिमाचल प्रदेश को बाह्य शौच मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। इस मौके पर डा. नजमा हेपतुल्ला ने स्वतंत्रता सेनानी हीरा सिंह, ज्ञान सिंह ठाकुर और कर्म दत्त को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्वाज, महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, रंगीला राम राव, ख्वाजा खलील उल्लाह, पूर्व महापौर मधु सूद, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मनीषा नंदा, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, राजीव शर्मा और डा. यूनुस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed