पालमपुर गैंगरेप: दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, 12th में पढ़ते हैं, 3 की तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के एक गांव की स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक और आरोपी नाबालिग युवक को दबोचा है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार रात को एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस को अब वारदात में शामिल तीन और युवकों की तलाश है जो बालिग बताए जा रहे हैं।
तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शनिवार को पकड़े गए आरोपी नाबालिग युवक की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। दूसरे आरोपी नाबालिग युवक की उम्र भी इतनी ही बताई जा रही है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी लड़के 12th कक्षा में पढ़ते हैं।
तीनों आरोपियों की तलाश जारी
एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि मामले में दो नाबालिग लड़के गिरफ्तार किए गए हैं। उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस अन्य तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि अपने दोस्त के साथ मंदिर में माथा टेकने के बाद रास्ते के जंगल में पांच आरोपी लड़कों ने स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने छात्रा के कॉलेज छात्र दोस्त को पीटकर बंधक बना लिया था। इसकी शिकायत लड़की ने पुलिस में शुक्रवार को की थी।