फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor and elderly missing from home found in Tutikandi, handed over to family members

Shimla News: घर से लापता नाबालिग और बुजुर्ग टुटीकंडी में मिलीं, परिजनों को सौंपी

Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minor and elderly missing from home found in Tutikandi, handed over to family members
रामपुर से बिना बताए चली आई थी नाबालिग
विज्ञापन

पंथाघाटी से गायब हो गई थी बुजुर्ग महिला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रामपुर से तीन दिन पहले लापता नाबालिग को पुलिस ने आईएसबीटी टुटीकंडी शिमला से ढूंढ निकाला। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को थाना रामपुर में महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी।


पुलिस ने शिकायत मिलने के मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नाबालिग की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग को शिमला के आईएसबीटी से तलाश कर लिया गया है। इसके बाद थाना रामपुर की टीम बालिका को शिमला से सुरक्षित लेकर आई। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दूसरा मामला पंथाघाटी क्षेत्र का है, जहां 30 अप्रैल को 62 वर्षीय बजुर्ग महिला अपने घर से बिना बताए चली गई थीं। इस संबंध में सूचना कसुम्पटी चौकी को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी, परिवहन केंद्रों पर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान महिला को आईएसबीटी क्षेत्र से सकुशल ढूंढ लिया। पुलिस टीम ने महिला की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article