{"_id":"58d925e94f1c1b442363de65","slug":"minor-accidentally-strangles-himself-to-death-while-playing-with-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल के बच्चे की रस्सी के साथ खेलते हुए दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 साल के बच्चे की रस्सी के साथ खेलते हुए दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूरो, राजपुर (सिरमौर)
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के तहत आने वाली खोदरी माजरी पंचायत के गोजर अडेन गांव में 6 साल के एक बच्चे की रस्सी के साथ खेलते हुए दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम पंचायत फूलपुर के गांव बांगरण निवासी रामकुमार की पत्नी अपने 6 साल के लाड़ले को लेकर उसके मामा के गांव गोजर-अडेन गई थी।
विज्ञापन
रविवार शाम को अपने मामा के घर के आंगन में खेलते हुए एक पेड़ से बंधी रस्सी को मासूम ने अपने गले में बांध लिया। झूला समझकर बच्चा गले में रस्सी डालते ही झूलने लगा और हादसा हो गया। बच्चा घर के भीतर नहीं आया तो उसकी मां पुकारते हुए घर के आंगन में पहुंची। इस दौरान बच्चे को रस्सी से झूलता देखा तो मां की चीख पुकार से घर के सभी सदस्य बाहर पहुंचे।
विज्ञापन
बच्चे को रस्सी से निकालने के बाद उसे परिजन उत्तराखंड के एक अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फूलपुर पंचायत के उपप्रधान गुरमीत सिंह व परिजनों ने बताया कि बच्चे ने खेल-खेल में रस्सी को अपने गले में बांध लिया। झूला समझकर जब वह झूलने लगा तो रस्सी गले में फंस गई, इससे मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन