फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ministers said Center did not give even the first installment of interim relief, Jairam Thakur is making false

HP Politics: मंत्री बोले- केंद्र ने अंतरिम राहत की पहली किश्त तक नहीं दी, झूठे दावे कर रहे जयराम ठाकुर

Wed, 09 Aug 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 06:25 PM IST
सार

 कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरिम राहत राशि जारी करने के दावे झूठे हैं, केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किश्त तक जारी नहीं हुई है। जयराम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ministers said Center did not give even the first installment of interim relief, Jairam Thakur is making false
मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

 कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता को ठगा और आज भी झूठ की राजनीति कर रहे हैं। दोनों मंत्रियों ने प्रेस बयान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरिम राहत राशि जारी करने के दावे झूठे हैं, केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किश्त तक जारी नहीं हुई है। जयराम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ऑडिट पैरा के कारण पिछले वर्षों की रुकी 315 करोड़ की राहत राशि में से केंद्र ने 189 करोड़ जारी किए हैं। ऑडिट की आपत्तियों को मौजूदा सरकार ने दूर किया है।

विज्ञापन


केंद्र ने सिर्फ एसडीआरएफ के तहत 360 करोड़ प्रदेश को दिए हैं जो प्रदेश का हक है और सभी राज्यों को दिए जाते हैं। आपदा से प्रदेश को 8000 करोड़ का नुकसान हुआ है, केंद्र की टीम ने राज्य का दौरा भी किया है, लेकिन केंद्र से अभी एक पैसा भी जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर राज्य के हालात से अवगत करवा है और अंतरिम राहत की पहली किश्त जारी करने की मांग की है। जयराम सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। पिछले पांच सालों में भाजपा ने सिर्फ डबल इंजन का ढिंढोरा पीटा लेकिन प्रदेश को कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed