{"_id":"6278fa3801644801fa1a2f0c","slug":"minister-virendra-kanwar-s-statement-the-coming-of-the-aap-government-in-punjab-raised-the-spirits-of-the-traitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री वीरेंद्र कंवर का बयान: पंजाब में आप की सरकार आने से देशद्रोहियों के हौसले बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री वीरेंद्र कंवर का बयान: पंजाब में आप की सरकार आने से देशद्रोहियों के हौसले बुलंद
Mon, 09 May 2022 04:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 May 2022 04:55 PM IST
सार
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अराजकता फैलाने वालों और देशद्रोही तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। हिमाचल देवभूमि भी है और वीरभूमि भी।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विधानसभा परिसर धर्मशाला में खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अराजकता फैलाने वालों और देशद्रोही तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। हिमाचल देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। यहां बलिदान देने वालों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
देश पर जब भी संकट आया है तो हिमाचल के नौजवान सबसे आगे चट्टान की तरह खड़े हुए हैं। खालिस्तान समर्थकों की ऐसी हरकतों का भी प्रदेश के युवा पूरी दृढ़ता से मुकाबला करेंगे। कंवर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि देश की एकता एवं अखंडता से किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती है। मामले की जल्द जांच पूरी कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।
विज्ञापन