फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister Virbhadra met Sonia became the messenger!

वीरभद्र के दूत बन सोनिया से मिले मंत्री जी!

Sat, 19 Jul 2014 10:49 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Minister Virbhadra met Sonia became the messenger!

हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों और विरोधियों में घमासान जारी है। यह बात वीरभद्र के करीबी वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उजागर हुई है।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह के दूत बनकर सोनिया गांधी से मिले भरमौरी ने खुद इस बात को माना है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि वीरभद्र के नेतृत्व की सरकार पूरे पांच साल चलेगी।
विज्ञापन


कुछ लोग इसे लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। सोनिया गांधी को हिमाचल आने का न्योता देने के अलावा ठाकुर सिंह भरमौरी ने उन्हें हिमाचल सरकार की खूबियों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं

Minister Virbhadra met Sonia became the messenger!

सोनिया गांधी से क्यों मुलाकात की? इस पर भरमौरी ने शनिवार को राज्य सचिवालय में कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व की सरकार ने जो डेढ़ साल में काम किए, उनके बारे में जानकारी दी।

हिमाचल में इस अल्पकाल में जिस तरह से कांग्रेस के मेनिफेस्टो की घोषणाओं को एक-एक कर लागू किया गया, उन्होंने इससे अवगत करवाया। सोनिया को यह भी बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार दबंग सरकार है।

यह पांच साल तक बड़े मजे से चलेगी। जो भ्रामक प्रचार हो रहा है, वैसी कोई बात नहीं है। यह विशेष है कि वीरभद्र के विरोध में रहते आए प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी कुछ समय पूर्व सोनिया गांधी से लगातार भेंट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed