{"_id":"5fd0b5138ebc3e3c86121a32","slug":"minister-suresh-bhardwaj-wrote-a-letter-to-home-isolate-patients-said-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सुरेश भारद्वाज ने होम आइसोलेट मरीजों को लिखा पत्र, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सुरेश भारद्वाज ने होम आइसोलेट मरीजों को लिखा पत्र, कही ये बात
Thu, 10 Dec 2020 12:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों को पत्र लिखकर न घबराने की बात कही है। यह पत्र शिमला में होम आइसोलेट मरीजों के पते पर भेजे गए हैं। किसी भी जन प्रतिनिधि का कोरोना मरीजों से इस प्रकार संवाद और संपर्क करने का यह पहला प्रयास है। भारद्वाज ने कहा कि यह कोरोना मरीजों से संवाद करने का एक अलग प्रयास है।
विज्ञापन
कहा कि उनका परिवार और वह स्वयं कोरोना से पीड़ित होकर अब ठीक हो चुके हैं। इस संक्रमण के दौरान शारीरिक और मानसिक वेदना भी झेलनी पड़ती है। स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए योग, ध्यान तथा अन्य उपायों का सहारा लें। मंत्री कुछ दिन पहले शिमला के एक अस्पताल में भी निरीक्षण करने गए थे। वहां मरीजों से फोन पर बात भी की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज किसी समस्या का समाधान न होने पर सीधे उन्हें फोन कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि वह शीघ्र जिले के अन्य कोविड अस्पतालों का भी दौरा कर व्यवस्था जांचेंगे।
विज्ञापन