फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister of State for Finance and Corporate Affairs Anurag Singh Thakur BJP office Bhumi Pujan in Una

कांग्रेस सत्ता में होती तो वैक्सीन के लिए हाथ फैलाती: अनुराग ठाकुर

Sun, 28 Feb 2021 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Feb 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Finance and Corporate Affairs Anurag Singh Thakur BJP office Bhumi Pujan in Una
भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं के बलबूते 2 सीट से 300 से भी ज्यादा सीटों का सफर तय किया है। जिस प्रकार राम मंदिर देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है, ठीक उसी तरह भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए पार्टी कार्यालय मंदिर है। केंद्रीय राज्य मंत्री ऊना के लाल सिंगी में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन के अवसर पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया के उन चुनिंदा दलों में है। जिनके हर जिले में कार्यालय हैं। जहां देश के हर गरीब को पक्का मकान बनाकर देने का काम 2022 तक मोदी सरकार कर लेगी। ये 70 सालों में कोई नहीं कर पाया था। एक समय ऐसा था टिकट देने के लिए व्यक्ति ढूंढना पड़ता था और जमानत बचने पर जश्न मनाया जाता था। उस समय से लेकर आज तक कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाकर खड़ा किया है।
विज्ञापन


मोदी सरकार में महंगाई पर अंकुश लगा। सात वर्षों में महंगाई दर चार प्रतिशत औसतन रही। कांग्रेस के समय में दालों की कीमतें 140 से 160 किलो थी, जो मोदी सरकार में 65 से 70 रुपये किलो हैं। कोरोना महामारी में अगर कांग्रेस सरकार होती तो दुनिया के आगे हाथ फैलाती कि कोविड वैक्सीन दे दो। ये मोदी की सोच थी कि दुनिया के तीन चार देशों में कोविड वैक्सीन बनी तो भारत में दो वैक्सीन बनाने का काम मोदी सरकार के समय हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट की देश ने की प्रशंसा, नहीं लगा नया टैक्स
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बार के बजट की पूरे देश ने प्रशंसा की है। बजट में एक रुपये का भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। कोविड वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। कांग्रेस देश को बांटने का काम करती है, लेकिन नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जो सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर सरकार चलाते हैं। सेना का बजट 20 प्रतिशत नए हथियार खरीदने के लिए मोदी सरकार ने बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed