फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister of Agriculture Radha Mohan Singh says Centre will give full compensation for crop damage.

खुशखबरी! फसलों के नुकसान का पूरा मुआवजा देगा केंद्र

Wed, 01 Apr 2015 09:09 AM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
Minister of Agriculture Radha Mohan Singh says Centre will give full compensation for crop damage.

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि हिमाचल में फसलों को बारिश और ओलावृष्टि से हुई क्षति का केंद्र सरकार किसानों को पूरा मुआवजा देगी। उन्होंने प्रदेश सरकार को फसलों की क्षति का ब्योरा भेजने को कहा। इसके बाद केंद्रीय टीम क्षति का जायजा लेगी और जो भी आर्थिक नुकसान बनता है, उसे केंद्र की ओर से हर संभव दिलाया जाएगा। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ शिमला के पीटरहाफ पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आपदा मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया और अन्य अफसरों के साथ विस्तार से चर्चा की। राधा मोहन सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए आपदा के पुराने 180 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत किया जा चुका है। इसमें से 63 करोड़ की रकम 31 मार्च को तत्काल प्रभाव से जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम भेजकर करेंगे नुकसान का आंकलन

Minister of Agriculture Radha Mohan Singh says Centre will give full compensation for crop damage.

किसानों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार को कहा गया है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से ताजा क्षति का ब्योरा आने के बाद केंद्रीय टीम भेजकर उसका आंकलन किया जाएगा। इसके बाद आगामी मदद राशि जारी की जाएगी। उन्होंने प्रदेश को भरोसा दिलाया कि हिमाचल के बागवानों और किसानों के नुकसान के लिए हर संभव आर्थिक मदद दी जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र को हिमाचल के किसानों की पूरी चिंता है। इसलिए केंद्रीय मंत्री ने खुद शिमला पहुंचकर सरकार के अफसरों से बात की है। यह एक सकारात्मक कदम है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। इससे बड़ी राहत की उम्मीद है। प्रदेश के किसानों को राहत देने के लिए दोनों सरकारें मिलकर काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed