फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister mahender singh said that After the center the Congress is on the verge of extinction in Himachal

मंत्री महेंद्र सिंह का बयान: बोले- केंद्र के बाद हिमाचल में भी कांग्रेस लुप्त होने की कगार पर

Sat, 02 Apr 2022 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Apr 2022 07:58 PM IST
सार

बागवानी एवं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा फिर सत्ता में काबिज होगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही बनेंगे। केंद्र के बाद हिमाचल में भी कांग्रेस लुप्त होने की कगार पर है। 

विज्ञापन
minister mahender singh said that After the center the Congress is on the verge of extinction in Himachal
बागवानी एवं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागवानी एवं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि राज्य में कोराना काल के बाद भी विकास की रफ्तार तेज रही है। इन सवा चार साल के कार्यकाल को स्वर्णिम कहा जाएगा।  प्रदेश का वोटर शिक्षित और सजग है। प्रदेश में भाजपा फिर सत्ता में काबिज होगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही बनेंगे। केंद्र के बाद हिमाचल में भी कांग्रेस लुप्त होने की कगार पर है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की शिमला में हुई बैठक में आधे नेता गायब रहे और यह सबसे बड़ा संकेत है। अब कांग्रेस के नेता इधर से उधर जाएंगे। मंत्री महेंद्र सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप पार्टी का हिमाचल में कोई जनाधार नही हैं। आप हरियाणा के बाद उत्तराखंड में पराजित हुई  है।

विज्ञापन


पंजाब में आप को कांग्रेस का गुटबाजी का फायदा मिला है। हिमाचल में भौगोलिक परिस्थितियां भिन्न हैं और आप को कोई लाभ नहीं होगा।  कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों को लंबे समय तक ठगा और आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री ने इनकी बात सुनी और सब कमेटी के पास मामला भेजा। सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों से हरसंभव न्याय करेगी। इनको 25 साल नौकरी में हो गए हैं और आज अधिकांश कर्मचारी पचास साल के हो चुके हैं। कांग्रेस प्रभारी शुक्ला कहते हैं कि पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। शुक्ला पहले बताएं कि उनकी कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन बंद ही क्यों की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed