{"_id":"68e7d1ca560da7db880d1788","slug":"minister-listens-problems-shimla-news-c-19-sml1002-614541-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: साधुपूल से जुन्गा मार्ग दिवाली के बाद होगा पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: साधुपूल से जुन्गा मार्ग दिवाली के बाद होगा पक्का
विज्ञापन
सात किलोमीटर की सड़क पर 1 करोड़ 27 लाख होंगे खर्च
ढमेची से एपीजी यूनिवर्सिटी मार्ग की पासिंग भी होगी जल्द
कसुम्पटी विधानसभा दौरे पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा/शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह वीरवार को कसुम्पटी विधानसभा के दौरे पर आए। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर निपटारा भी किया।
कैबिनेट मंत्री ने पैंदली में जनसभा की। कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों को पक्का किया जाएगा। 123 सड़कें वित्तीय वर्ष में बजट के लिए डाली है। वहीं जो भूमि दी है, उसकी गिफ्ट डीड प्रक्रिया पूरी करें। कहा कि सात किलोमीटर का साधुपूल से जुन्गा सड़क को 1 करोड़ 27 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। दिवाली के बाद काम शुरू होगा। वहीं भडेच में नए पंचायत घर निर्माण के लिए भूमि चयन करने को कहा। एक करोड़ 14 लाख पंचायत भवन के लिए देने की घोषणा की। कहा कि नया भवन दो मंजिला होगा। प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, रसोईघर, दो शौचालय, बैठक कक्ष, परीक्षार्थी केंद्र, पुस्तकालय और एक सभागार की सुविधा होगी। वहीं जुन्गा के तहत पजेली गांव में 50 लाख की लागत से बनने वाले किम्मू-जुब्बड़ से बिनकुटी सड़क का शिलान्यास किया। वहीं जुन्गा देवता मंदिर परिसर में बने हाॅल के अंदर सीलिंग और फ्लोरिंग लगाने के लिए दो लाख व परिसर से सड़क तक रास्ता बनाने के लिए भी दो लाख देने की घोषणा की। इसके अलावा जुन्गा आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने के लिए पत्राचार चल रहा है। अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा के अलावा, पंचायत घर बनाने की घोषणा की। विद्याधर के समीप पुलिया निर्माण के लिए 2 लाख, ओल्ड कुसुम्पटी से जुन्गा रोड 15 लाख देने की बात कही। इसके अलावा ढमेची से एपीजी यूनिवर्सिटी मार्ग की पासिंग शीघ्र करवाने की बात कही। वहीं दो आंगनबाड़ी केंद्र पुजारली और मझार की मरम्मत के लिए एक-एक लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, बीडीसी चेयरमैन मशोबरा चंद्रकांता शर्मा, प्रधान मदन मोहन ठाकुर, उप प्रधान विनय राणा, प्रधान किशोर ठाकुर, पार्षद नरेंद्र ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।