फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister gs bali has to face protest at igmc

'मंत्री जी, आप सबके सामने झूठ बोल रहे हैं'

Mon, 14 Jul 2014 09:49 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
minister gs bali has to face protest at igmc

जगह, आईजीएमसी अस्पताल। दिन रविवार और वक्त सुबह के 11 बजकर 7 मिनट। परिवहन मंत्री जीएस बाली क्यारीघाट सड़क हादसे के घायलों से मिलने के लिए आपातकालीन वार्ड में दाखिल होते हैं।

विज्ञापन


घायलों का हाल जानने के बाद वे सवा ग्यारह बजे यह कहकर बाहर आ जाते हैं कि यहां ज्यादा भीड़ मत करो। डॉक्टरों को अपना काम करने दो। गेट के बाहर निकलने के बाद वे मीडिया के सवालों का जवाब देने लगते हैं।
विज्ञापन


कहा कि वे घटनास्थल से सीधे यहां आ रहे हैं। घायलों से बातचीत करने पर पता चला कि बस चालक एक छोटी गाड़ी को बचाने के चक्कर में सड़क से बाहर हो गया। बस ओवर स्पीड नहीं थी। चालक बहुत अनुभवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और बयान पर भड़क गए परिजन

minister gs bali has to face protest at igmc

मंत्री के इतना कहते ही घायलों के परिजन भड़क गए। उन्होंने कहा कि बस तेज रफ्तार थी। आप झूठ बोल रहे हैं। इस पर मंत्री भी भड़क गए और कहने लगे - बताओ कहां है आपका मरीज।

चलो अंदर मैं पूछता हूं। मंत्री घायल के परिजनों को लेकर आपातकालीन वार्ड में पहुंच गए। यहां उन्होंने दो-तीन घायलों को देखा। इस दौरान फिर परिजनों से बहस हो गई।

मंत्री ने तैश में आकर एक युवक से कहा - ज्यादा बहस करने की जरूरत नहीं, जाकर अपने मरीज को देखो। इसके बाद मंत्री तेज कदमों से बाहर की ओर आ गए। मंत्री ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed