फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Govind Thakur angry over delay in Rusa Grant's work, sought report in 15 days

रूसा ग्रांट के कार्यों में देरी पर मंत्री गोविंद ठाकुर नाराज, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Thu, 17 Dec 2020 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Dec 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Minister Govind Thakur angry over delay in Rusa Grant's work, sought report in 15 days
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत केंद्र से मिली ग्रांट से जारी विकास कार्यों में देरी पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने नाराजगी जताई है। बुधवार को मंत्री ने लोकनिर्माण और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर देरी के कारण जांचने को कहा।

विज्ञापन


15 दिन में सभी अधिकारियों से रिपोर्ट देने को भी कहा है। जनवरी 2021 में इन मामलों की वीडियो कॉन्फ्रेंस से दोबारा समीक्षा की जाएगी। बुधवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक हुई। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय, क्लस्टर विवि मंडी और कॉलेजों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए केंद्र से रूसा ग्रांट मिलती है।
विज्ञापन


इसे लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। करीब 54 करोड़ रुपये कॉलेजों व विवि को मिले हैं। प्रदेश में 80 विकास कार्य चल रहे हैं। 24 पूरे हो गए हैं। 35 पर काम जारी है। कुछ काम अभी शुरू नहीं हुए हैं। बुधवार को हुई बैठक में लोकनिर्माण और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला लिया कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी कॉलेजों में जाएंगे। प्रिंसिपलों से बैठक कर कार्यों की जानकारी जुटाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने को कहा। मंत्री ने बताया कि रूसा की ग्रांट अभी आनी भी है। सरकार भी केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी कि जिन कॉलेजों से यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट चला गया है, वहां के लिए अगली ग्रांट जल्द जारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed