फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister govind singh thakur statement over khali wrestling show

खली के रेसलिंग शो के सफल आयोजन से उत्साहित मंत्री आलोचकों पर भड़के

Sat, 07 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
minister govind singh thakur statement over khali wrestling show

मंडी में ग्रेट खली के रेसलिंग शो के सफल आयोजन से उत्साहित युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर आलोचकों पर फिर भड़क उठे हैं। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि कुंठा में की आलोचना का अकसर बैकफायर होता है। आलोचना तथ्यों पर आधारित हो तो हमारा मार्ग प्रशस्त करती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते कल तक खली की खिलाफत करने वालों को अब उनके प्रति प्रेम जागृत हो रहा है। इससे साफ  है कि सरकार नेक इरादों और स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ रही है। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में शिखर पर ले जाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


वर्षों से खाली पड़े विभिन्न कोचों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर विस क्षेत्र में प्रति वर्ष एक उत्कृष्ट खेल मैदान बनाने की योजना शुरू की गई है। जिला मुख्यालयों में एक इंडोर खेल परिसर का निर्माण करना भी सरकार सुनिश्चित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल पुरानी खेल नीति में कर रहे हैं बदलाव- गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की खेल व युवा नीति करीब 15 से 18 साल पुरानी है। सरकार इसे संशोधित कर रही है। खेलो हिमाचल जैसे महत्वाकांक्षी खेल कार्यक्रम केंद्र सरकार की मदद से जल्द शुरू किए जाएंगे।


प्रदेश के शीत तथा साहसिक खलों के लिए अलग नीति बनाई जा रही है। इसके लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त हो गई है। जल्द वित्तीय सहायता भी प्राप्त हो जाएगी। प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय, खेल प्रशिक्षण केंद्र, इंडोर शूटिंग रेंज, स्कीइंग स्लोप जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed