फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Govind providing cheaper rations at the door to door to the needy amid curfew

कर्फ्यू के बीच जरूरतमंदों को घर-द्वार सस्ता राशन उपलब्ध करवा रहे मंत्री गोविंद

Fri, 27 Mar 2020 05:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Minister Govind providing cheaper rations at the door to door to the needy amid curfew
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते प्रदेश में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने लोगों को घरों में राशन और दवाइयां उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है। यह व्यवस्था कुल्लू और आसपास जनजातीय क्षेत्रों के लिए की गई है। स्वयं और ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद को घर-द्वार पर राशन और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके लिए वालंटियर की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


टीम के एक से दो सदस्य लोगों के घर जाकर यह समान दे रहे हैं। परिवहन मंत्री के पास 600 लोगों ने दवाइयां और राशन के लिए आवेदन किया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि माध्यम वर्ग के लोगों को होलसेल में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि जो लोग बहुत ही गरीब हैं। उन्हें निशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह कर्फ्यू का पालन करें। घरों से बाहर न निकलें। लोगों को राशन और दवाइयां घर-द्वार पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन


और मंत्री और विधायक भी कर सकते हैं व्यवस्था
इस महामारी से निपटने और जरूरतमंद लोगों को राशन संबंधी समान उपलब्ध कराने के लिए परिवहन मंत्री की इस पहल को अन्य मंत्री और विधायकों को भी अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कर्फ्यू के बीच जरूरतमंदों को घर-द्वार सस्ता राशन उपलब्ध करवा रहे मंत्री

Minister Govind providing cheaper rations at the door to door to the needy amid curfew

 ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को समूरकलां में जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन बांटा। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार कोरोना वैश्विक संकट में आम लोगों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन की अपील की है, लेकिन आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं के मूल्य को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

कहा कि प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा, चाहे वह मजदूरी करने वाला ही क्यों न हो। इसके लिए मुफ्त राशन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार राशन कार्ड पर तीन महीने का राशन व गैस सिलिंडर दे रही है। जन-धन योजना के तहत खुले खातों में 500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। किसान सम्मान निधि में 2-2 हजार रुपये डाले जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने 1.5 लाख कामगारों में 2000 प्रति व्यक्ति प्रदान की जा रही है। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना से निपटने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी ही है और लोगों को संयम व धैर्य के साथ सरकार का सहयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed