हिमाचल में कड़ाके की ठंड से इतने डिग्री गिरा न्यूनतम पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी इलाकों में बर्फ और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के तीन शहरों केलांग, कल्पा और मनाली का न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया है।
शुक्रवार तड़के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4, कल्पा में माइनस 1.0 और मनाली में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम पारे में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।बर्फबारी के बाद मौसम खुलने के बावजूद लाहौल-स्पीति और बाह्य सराज के लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है। कोकसर व मढ़ी में बचाव चौकियां स्थापित करने के बावजूद रोहतांग दर्रा पर पैदल आवाजाही अभी शुरू नहीं हुई है।
मैदानी इलाकाें में धुंध पड़ने का पूर्वानुमान
कुल्लू-मनाली में कई लोग फंसे हुए हैं। जलोड़ी दर्रा भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। लोगों को दस किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, हमीरपुर में 24.2, बिलासपुर-सुंदरनगर में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
कांगड़ा में 23.4, सोलन में 22.2, नाहन में 21.4, चंबा में 20.7, भुंतर में 20.5, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 15.6, कल्पा में 13.6, मनाली में 12.8, डलहौजी में 10.7 और केलांग में 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है। न्यूनतम तापमान में आई कमी के चलते मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।
बर्फबारी के बाद प्रदेश में उमड़े सैलानी
बर्फबारी के बाद प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को कुफरी, मनाली, सोलंगनाला और डलहौजी के ऊपरी क्षेत्रों में भारी संख्या में सैलानी पहुुंचे। इस दौरान सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। नवंबर महीने में बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
न्यूनतम तापमान
शहर तापमान
भुंतर 3.5
कुफरी 3.6
मंडी 5.0
सोलन 5.0
सुंदरनगर 5.4
चंबा 6.4
शिमला 7.0
धर्मशाला 8.4
ऊना 8.6