{"_id":"ce253cccf46537bfe97890f6bc360513","slug":"minal-crown-as-miss-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी विद ब्रेन, मीनल बनी मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी विद ब्रेन, मीनल बनी मिस फेयरवेल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Mar 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिवालिक नर्सिंग इंस्टीट्यूट की फेयरवेल पार्टी में रविवार को छात्राओं ने खूब मस्ती की। समारोह में स्वास्थ्य सचिव जय श्री शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शुरुआत में नीतिका, नीलम, रीतु और मीनाक्षी ने सरस्वती वंदना पेश की।
विज्ञापन
इसके बाद मॉडलिंग हुई जिसमें 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ‘फैशन का है ये जलवा’ गीत पर मॉडल ने रैंप पर जलवे बिखेरे। सभी दर्शकों ने इसका खूब मजा लिया। कंपीटिशन के अंत में मीनल को मिस फेयरवेल और चंद्रिका को मिस फ्रैशर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
इन्होंने रैंप पर न सिर्फ मॉडलिंग में दम दिखाया बल्कि जज के सवालों का भी सही जवाब दिया। नेहा फर्स्ट रनरअप और शिवाली सेकेंड रनरअप रही।
ग्रुप डांस में ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’ गीत पर जयप्रदा, भावना और दिव्या ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। सोलो डांस में अंकिता ने ‘तू नी बोलदी और नचो’ पंजाबी गीत पर डांस कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
सोलो डांस में जनीता ने ‘महबूबा ओ महबूबा’ गीत पर डांस किया।