फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mill flour became cheaper by Rs 6 per kg in Shimla city

राहत: शिमला शहर में छह रुपये प्रति किलो तक सस्ता हुआ चक्की का आटा

Tue, 09 May 2023 11:41 AM IST
Krishan Singh भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 11:41 AM IST
सार

 सोमवार को अनाज मंडी में सामान खरीदने आई सावित्री और मीना ने बताया कि मसालों और दालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। अब आटे के रेट कम होने से काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Mill flour became cheaper by Rs 6 per kg in Shimla city
आटा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई के बीच में लोगों ने राहत की सांस ली है। शहर में चक्की के आटे के दामों में छह रुपये प्रतिकिलो तक गिरावट आई है। मार्च और अप्रैल में आटे के रिटेल दाम 38 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। 10 किलो की आटे की थैली 380 रुपये में लोगों को मिल रही थी। अब आटे के दाम घट कर 32 रुपये किलो रह गए हैं। अब 10 किलो की थैली लोगों को 320 रुपये में मिल रही है। शिमला के गंज स्थित अनाज मंडी में सस्ती दरों पर लोगों को आटा मिल रहा है।

विज्ञापन


 सोमवार को अनाज मंडी में सामान खरीदने आई सावित्री और मीना ने बताया कि मसालों और दालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। अब आटे के रेट कम होने से काफी राहत मिलेगी। अनाज मंडी के कारोबारियों का कहना है कि गेहूं के आटे की आपूर्ति में बढ़ोतरी के चलते इसके दामों में कमी आई है। इनका कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के आटे के दाम और कम हो सकते हैं। वहीं जौ के आटे के रेट में भी दो से तीन रुपये की कमी आई है। अनाज मंडी में जौ का आटा अब 34 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। संवाद
विज्ञापन


आटे के दामों में छह रुपयेे प्रति किलो तक की गिरावट आई है। शहर की आटा मीलों में सस्ते गेंहू की आपूर्ति के बाद आटे के दाम कम हो गए हैं। दाम कम होने के बाद अब ब्रांडेड की जगह चक्की के आटे की डिमांड भी बढ़ गई है। - दीपक श्रीधर, अध्यक्ष, अनाज मंडी कारोबारी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed