फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Milkfed launched nutritious 'Him Gowri' milk in the market, CM launches

गाय का सस्ता पौष्टिक दूध बेचेगी हिमाचल सरकार, यहां जानिए दाम

Thu, 28 Nov 2019 04:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Milkfed launched nutritious 'Him Gowri' milk in the market, CM launches
फोर्टिफाइड दूध ‘हिम गौरी’ का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने पौष्टिक तत्वों से युक्त गाय का सस्ता दूध बाजार में उतारा है। वीरवार को राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिल्कफेड के हिम गौरी दूध की लांचिंग की। हिम गौरी दूध का दाम पंजाब और हरियाणा के दूध से कम है। सरकारी उपक्रम मिल्कफेड 44 रुपये में डबल टोंड, 45 रुपये में टोंड और 49 रुपये प्रति लीटर दाम में स्टैंडर्ड दूध बेचेगी।

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा से आने वाले अधिकांश दूध के दाम 52 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं। पड़ोसी राज्यों का दूध फोर्टिफाइड भी नहीं है। विटामिन ए और डी युक्त दूध तैयार करने वाला हिमाचल अब देश का 21वां राज्य बन गया है। टाटा ट्रस्ट और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से जयराम सरकार ने प्र्रदेश के लोगों को कुपोषण से बचाने के लिए यह पहल की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि  सामान्य दूध की तुलना में इस दूध में अतिरिक्त विटामिन और खनिज होते हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से प्रतिदिन 1.40 लाख लीटर दूध एकत्र कर रहा है। डेयरी विकास प्रदेश की ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी और शिमला में लगेंगे दो नए प्लांट

हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य है, जो अपने उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड गेहूं का आटा उपलब्ध करवा रहा है। टाटा ट्रस्ट के वरिष्ठ सलाहकार विवेक अरोड़ा ने कहा कि विटामिन ए और डी की कमी से बच्चों एवं व्यस्कों में कई बीमारियां हो सकती हैं। देश में 66 करोड़ लोग किसी न किसी विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की समन्वयक गाथा राज ने बताया कि प्रदेश के लोगों को अब फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध होगा, जो बड़ी उपलब्धि है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित परियोजना के तहत मिल्कफेड वर्ष 2020 में मंडी और शिमला जिले के दत्तनगर में दो नए दूध प्रसंस्करण प्लांट स्थापित करने जा रहा है।

देसी नस्ल की गाय के संरक्षण को प्रतिबद्ध
पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने पहाड़ी गाय के पोषक तत्वों से भरपूर दूध को हिम गौरी फोर्टिफाइड दूध के रूप में बाजार में उतारा है। सरकार देसी नस्ल की गायों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 14000 लीटर दूध सैन्य बलों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

तय समय सीमा में पूरा करें सराज के सभी प्रोजेक्ट: सीएम

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि गैर जरूरी देरी के कारण इन परियोजनाओं की लागत नहीं बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर लोगों को इनका शीघ्र लाभ मिलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का संतुलित एवं समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो किन्हीं कारणों से पिछड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed