फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Milkfed Ghee made from goat milk, available at Rs 1800 per kg

Goat Milk Ghee: मिल्कफेड ने तैयार किया बकरी के दूध का घी, इतने रुपये किलो मिलेगा

Mon, 14 Oct 2024 09:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 09:54 AM IST
सार

 प्रदेश सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऊना जिला के झलेड़ा मिल्क प्लांट में बकरी के दूध से घी का उत्पादन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Milkfed Ghee made from goat milk, available at Rs 1800 per kg
मिल्कफेड ने तैयार किया बकरी के दूध का घी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर बकरी के दूध का घी दिवाली से मिल्कफेड के सभी केंद्रों पर 1800 रुपये किलो की दर से मिलेगा।  प्रदेश सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऊना जिला के झलेड़ा मिल्क प्लांट में बकरी के दूध से घी का उत्पादन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


 ग्रामीणों से 70 रुपये किलो की दर से बकरी का दूध खरीदा जा रहा है। हालांकि, अभी मिल्कफेड को जरूरत के अनुसार दूध उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रोजाना ऊना जिले के ग्रामीण इलाकों से 30 से 40 किलो दूध की ही खरीद हो पा रही है।

विज्ञापन

अब तक 200 किलो घी बनकर तैयार हो चुका है। इसे अलग-अलग पैकिंग में विक्रय केंद्रों में भेजा जा रहा है। 200 ग्राम का डिब्बा 360 रुपये में मिल रहा है। फिलहाल अभी तक इसकी ब्रिकी नहीं हुई है। लेकिन विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिया गया है। प्रथम चरण में अच्छा रिस्पांस आने के बाद मिल्कफेड पायलट प्रोजेक्ट के तहत पूरे प्रदेश में बकरी के दूध का घी तैयार करेगा।

माना जाता है कि विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर बकरी के घी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ घी में जिंक, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है। 

विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऊना जिला के झलेड़ा में मिल्क प्लांट में बकरी के दूध से घी का उत्पादन कार्य शुरू हो गया है। दिवाली से पहले सभी विक्रय केंद्रों पर घी उपलब्ध रहेगा। अच्छे परिणाम आने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। डॉ. संदीप ठाकुर, मार्केटिंग मैनेजर, मिल्कफेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed