फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Migrant workers killed neighbor at nalagarh solan himachal

शराब के नशे में चाकू से गोदकर कर डाली पड़ोसी की हत्या

Tue, 14 Aug 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Tue, 14 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers killed neighbor at nalagarh solan himachal

शराब के नशे में कहासुनी के बाद तैश में आकर युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। पेट में चाकू से कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। दोनों ने पहले एक साथ शराब पी थी।

विज्ञापन


बीबीएन में दो दिन में दूसरा मर्डर है। पुलिस स्कूल संचालक की मौत की गुत्थी को सुलझा भी नहीं पाई है थी कि अकांवाली में झारखंड रहने वाले दीनानाथ (40) की पड़ोस में रहने वाले शिवा (20) ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये बताई जा रही हत्या की वजह

Migrant workers killed neighbor at nalagarh solan himachal

पुलिस के अनुसार झारखंड निवासी दीनानाथ पुत्र वासुदेव एक उद्योग में काम करता था और किराये के मकान में रहता था। पड़ोस में झारखंड का युवक शिवा भी उद्योग में काम करता है।

सोमवार को दीनानाथ ड्यूटी पर नहीं गया और दोनों ने दिन को शराब पी ली। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि, उस समय मकान मालिक ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। शाम को दोनों नल के पास हाथ पांव धो रहे थे।
 

शिवा ने दीनानाथ के पेट में चाकू गोदकर कई वार किए

Migrant workers killed neighbor at nalagarh solan himachal

इसी दौरान तैश में आकर शिवा ने दीनानाथ के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के कई वार पेट पर किए और मौके से फरार हो गया।दीनानाथ ने मौके पर दम तोड़ दिया। आसपास के लोग 108 को फोन करते रहे और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।

पुलिस को हत्या की सूचना 108 केंद्र से ही मिली। बद्दी की एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed