{"_id":"66371fdab7157f5cde09db27","slug":"migrant-worker-daughter-dies-due-to-drowning-in-water-drum-in-bhuntar-kullu-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में प्रवासी कामगार की बच्ची की पानी के ड्रम में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में प्रवासी कामगार की बच्ची की पानी के ड्रम में डूबने से मौत
Sun, 05 May 2024 11:28 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 05 May 2024 11:28 AM IST
सार
जिला कुल्लू के भुंतर में एक प्रवासी कामगार की बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने मौत हो गई है। कामगार उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर में एक प्रवासी कामगार की बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने मौत हो गई है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लिया है। मृतक बच्ची के माता-पिता यहां एक स्थानीय व्यक्ति के घर में काम करते हैं। कामगार उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भुंतर के तेगूबेहड़ में यह प्रवासी दंपती यहां करीब छह से सात सात से काम करता है। इस दौरान शनिवार को बच्चा खेलते-खेलते साथ में रखे पानी से भरे ड्रम के पास चला गया और अचानक ड्रम में गिर गया। काम में व्यस्त माता-पिता को जब तक भनक लगती बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक बच्ची की पहचान दो साल की चांदनी पुत्री नेम राम निवासी गेंगटनगला डाकघर कब्सीना तहसील दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने मात-पिता के ब्यानों को दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन