फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऊना में आग का तांडव: 59 झुग्गी-झोपड़ियां राख, चंद मिनटों में आंखों के सामने राख हो गए आशियाने

Thu, 14 Apr 2022 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Migrant Labourers Jhuggis Gutted In Fire In Una Himachal Pradesh
झुग्गियों में लगी आग। - फोटो : संवाद

ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे प्रवासी कामगारों की झुग्गी-झोंपड़ियों में अचानक आग भड़क गई। आग ने चंद मिनट में ही दर्जनों झुग्गियों को चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में 59 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में करीब 300 लोग प्रभावित हुए हैं। भीषण अग्निकांड पर चार दमकल वाहनों ने काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की भेंट चढ़ीं झोपड़ियां निजी भूमि पर बनी थीं।

Migrant Labourers Jhuggis Gutted In Fire In Una Himachal Pradesh
- फोटो : संवाद

जानकारी के अनुसार ऊना-नंगल रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप गुरुवार दोपहर को एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग साथ लगती प्रवासी लोगों की कई झुग्गियों में फैल गई। घटना के वक्त पुरुष प्रवासी मजदूर काम पर गए थे। कुछ महिलाएं और बच्चे ही मौके पर थे जिन्हें कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ बच्चे पहले से ही बाहर थे। आग की घटना के बीच कुछ बच्चों के न मिलने पर प्रवासी लोगों में अफरातफरी मची रही।

Migrant Labourers Jhuggis Gutted In Fire In Una Himachal Pradesh
- फोटो : संवाद

हालांकि, बाद में बच्चे मिल गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी व प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत कर ऊना से तीन दमकल और टाहलीवाल से आए एक दमकल वाहन के माध्यम से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। टीम के प्रयासों से ही साथ लगती दर्जनों अन्य झुग्गियां जलने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Migrant Labourers Jhuggis Gutted In Fire In Una Himachal Pradesh
- फोटो : संवाद

एहतियातन एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एएसपी प्रवीण धीमान, एसडीएम डॉ. निधि पटेल व अन्य मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आग की घटना में करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि प्रभावितों को फिलहाल एक-एक हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। प्रभावितों के खाने पीने व रहने का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
Migrant Labourers Jhuggis Gutted In Fire In Una Himachal Pradesh
- फोटो : संवाद

दोबारा सुलगी आग- झुग्गी-झोपड़ियों में दोपहर को लगी आग को बुझाने के बाद यहां रखी लकड़ियां दोबारा सुलग गई। दमकल विभाग की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। झोपड़ियों के बीच काफी मात्रा में सूखी लकड़ियां रखी गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed