फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MiG-21 aircraft will increase the pride of Sainik School Sujanpur

सैनिक स्कूल सुजानपुर में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने में मदद करेगा मिग-21 विमान

Sat, 01 Feb 2020 10:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
MiG-21 aircraft will increase the pride of Sainik School Sujanpur
मिग-21 विमान - फोटो : अमर उजाला

 दुश्मनों के दांत खट्टे कर चुका युद्धक विमान मिग-21 हिमाचल के सुजानपुर सैनिक स्कूल में स्थापित किया जा रहा है। शनिवार को मालवाहक वाहन के जरिये टुकड़ों में मिग-21 के भाग सुजानपुर पहुंचे।

विज्ञापन


ऐसे ही एक विमान से भातीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन ने वर्ष 2019 में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर दुश्मन के कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।

 इस किस्म के विमान अब वायुसेना से हटाए जा चुके हैं। सैनिक स्कूल सुजानपुर और ओबीए ने रक्षा मंत्रालय से उक्त विमान देने की मांग की थी। स्कूल के लिए एक युद्धक टैंक तथा मिसाइलें भी स्कूली कैडेटों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्कूल कैंपस में रखी जाएंगी।
विज्ञापन


यह विमान एयरफोर्स स्टेशन राजस्थान से यहां लाया गया। जिसको की उतारने तथा फिट करने के लिए अंबाला एयरफोर्स से एक विशेषज्ञ टेक्निकल टीम यहां आई हुई है। 

रक्षा मंत्रालय से विमान व टैंक आदि की मांग की गई थी। विमान पहुंच चुका है। टैंक भी शीघ्र पहुंच जाएंगे।-सुनील राणा, ओबीए प्रेसिडेंट।

युद्धक विमान टैंक व मिसाइल आदि यहां पर प्रदर्शन करने से छात्रों का उत्साह बढ़ाने में मदद करेंगे। विमान को शीघ्र स्थापित किया जाएगा। - ग्रुप कैप्टन एके पॉल, प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल सुजानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed