{"_id":"5fbd10dd8ebc3e9bc919ae04","slug":"mhrd-minister-ramesh-pokhriyal-gave-national-teacher-award-to-desraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक देशराज को नेशनल अवार्ड, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक देशराज को नेशनल अवार्ड, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन किया पुरस्कृत
Wed, 25 Nov 2020 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा जिले के प्रारंभिक शिक्षा खंड गरोला के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका के शिक्षक देशराज को ओरबिंदो सोसाइटी की ओर से नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली में मंगलवार को समारोह में यह अवार्ड केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया। देश भर के 26 शिक्षकों में प्रदेश के दो शिक्षकों को इस अवार्ड के लिए चुना गया।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण यह अवार्ड वर्चुअल रूप से दिया गया है। प्राथमिक स्तर पर बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने, खेल-खेल में शिक्षा, स्मार्ट विद्यालय बनाने के लिए, अनेक प्रकार का लर्निंग मैटीरियल तैयार करने के लिए अध्यापक देशराज को पहले भी विद्यालय प्रबंधन समिति और कई संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। 26 शिक्षकों में से चंबा जिले से देशराज और बिलासपुर जिले से शिक्षिका को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।
विज्ञापन