फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mha sivratri shimla

शिमला: पंचामृत से किया बाबा भोले का अभिषेक, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sun, 19 Feb 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mha sivratri shimla
शहर के मिडल बाजार और बड़ा गांव मंदिरों में सुबह से शाम तक लगी रही भक्तों की लाइनें
विज्ञापन

मंदिरों में पकौड़े और घोटे का प्रसाद भी बांटा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महाशिवरात्रि का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया गया था।

शहर के मंदिरों में दर्शन करने आए भक्तों ने इस दौरान दूध और पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। अलग-अलग हिस्सों में स्थापित मंदिरों में देर शाम तक भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में पुजारियों द्वारा विशेष पूजा अर्चना करवाई गई। शहर के मिडल बाजार में सुबह सात बजे ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। लोग हाथों में दूध, बिल्व पत्र, भांग धतूरा और फल लेकर भगवान शिव के अभिषेक के लिए घंटों कतारों में लगे रहे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से भी व्यवस्था बनाने के लिए खास इंतजाम किए थे। मिडल बाजार शिव मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए थे। इसके अलावा लिफ्ट शिव मंदिर में दोनों ओर लंबी कतारें लगी थीं। यहां पर भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन करने के बाद भक्तों को पकौड़े और घोटे का प्रसाद बांटा। वहीं दूसरी ओर शिवनगर स्थित शिवालय में भी सड़क तक भक्तों की लाइन लगी रही। हालांकि शाम के वक्त संख्या कम हो गई थी लेकिन भक्तों के आने का तांता जारी रहा। इसके अलावा संकट मोचन स्थित शिवालय में शाम तक करीब 5 हजार भक्तों ने माथा टेका। मंदिर प्रबंधक अनूप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में सुबह 7:00 और शाम 7:15 बजे आरती की गई। भारी संख्या में भक्त आरती में शामिल हुए। मंदिर के पुजारी अश्वनी वशिष्ठ ने आरती और पूजा अर्चना करवाई। इसके अलावा शहर के ढली, मल्याना और बड़ागांव मंदिर में भी भक्तों ने माथा टेका तथा प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed