{"_id":"5d4816178ebc3e6cba54c2f2","slug":"metrological-department-issued-orange-alert-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Mon, 05 Aug 2019 05:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कई भागों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को चेतावनी के बावजूद प्रदेश में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सोमवार को मौसम मिला-जुला बना रहा। सुबह के समय बादल छाए रहे और शाम के समय झमाझम बारिश हुई। सोमवार को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। हालांकि, धर्मशाला में शाम करीब साढ़े तीन बजे मौसम खराब हुआ और हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.7, भुंतर में 33.4, कांगड़ा में 32.0, चंबा में 31.3, सोलन में 29.8, नाहन में 29.4, धर्मशाला में 28.4, कल्पा में 26.2, केलांग में 24.1, शिमला में 23.7 और डलहौजी में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।