फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Message given to save snow leopard from car rally, ends in Manali

Kullu News: कार रैली से बर्फानी तेंदुए को बचाने का दिया संदेश, मनाली में हुआ समापन

Mon, 03 Jul 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

दस दिन तक चली इस रैली में 14 वाहनों में करीब 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बर्फ से लकदक चोटियों और पहाड़ियों से होकर गुजरी रैली का सफर रोमांच भरा रहा। 

विज्ञापन
Message given to save snow leopard from car rally, ends in Manali
कार रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

बर्फानी तेंदुए को बचाने के लिए शुरू हुई कार रैली का मनाली में समापन हो गया है। 23 जून को चंडीगढ़ से शुरू हुई रैली मनाली, अटल टनल रोहतांग, लाहौल, जांस्कर से होकर लेह पहुंची। लेह से मनाली में इसका समापन हो गया है। दस दिन तक चली इस रैली में 14 वाहनों में करीब 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बर्फ से लकदक चोटियों और पहाड़ियों से होकर गुजरी रैली का सफर रोमांच भरा रहा। कार रैली की अगवाई टीम प्रभारी ईशान भागरा, सुधीर कुमार, निखिल वर्मा और सिद्धार्थ ने की।

विज्ञापन


इन्होंने कहा कि रैली में राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ के कार राइडर्स शामिल थे। इस दौरान बर्फानी तेंदुए को बचाने का संदेश लोगों को दिया गया। 23 जून को शुरू हुई यह रैली चंडीगढ़ से मनाली होकर पदुम, लेह और पेंगोंग से वापस मनाली पहुंची। उन्होंने बताया कि रैली चुनौतीपूर्ण थी। पदुम में उनके कुछ साथियों को ऑक्सीजन स्तर में कुछ गिरावट का सामना करना पड़ा। निखिल वर्मा ने बताया कि उनकी रैली ऐसे इलाके से होकर गुजरी जहां से पैदल सफर करना भी चुनौती रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed