फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   meritorious will get laptops in three months, merit will be made on the basis of marks for recruitment of multi task workers in education department: Govind Thakur

हिमाचल: मेधावियों को तीन माह में मिलेंगे लैपटॉप, मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए ऐसे बनेगी मेरिट

Tue, 08 Mar 2022 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 07:02 PM IST
सार

मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने  कहा कि आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को अंक आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
meritorious will get laptops in three months, merit will be made on the basis of marks for recruitment of multi task workers in education department: Govind Thakur
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 19847 मेधावियों को तीन माह के भीतर लैपटॉप दे दिए जाएंगे। सरकार ने प्रति मेधावी 41550 रुपये की कीमत के लैपटॉप देने का फैसला लिया है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को अंक आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने शैक्षणिक सत्र 2018-19, 2019-20 की मेरिट सूची में शामिल दसवीं और बारहवीं कक्षा के 18019 और कॉलेजों के 1828 मेधावियों को लैपटॉप देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कोरोना संकट के कारण बीते दो वर्ष के दौरान लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई। अब कंपनी का चयन कर लिया गया है। पुराने फैसले के तहत स्कूलों में 40735 रुपये और कॉलेज में 47807 रुपये कीमत के लैपटॉप देने पर सहमति बनी थी। अब सरकार ने सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान रेट पर खरीद करने का फैसला लिया है। अब प्रति लैपटॉप की कीमत 40735 रुपये तय हुई है। जीएसटी सहित 41550 रुपये में कंपनी से लैपटॉप लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन माह में लैपटॉप मेधावियों तक पहुंचा दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती अब नियम 18 के तहत नहीं होगी। नियम सात में एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी इनका चयन करेगी। 
विज्ञापन


कोर्ट का फैसला आते ही देंगे जेबीटी को नियुक्तियां
शिक्षा मंत्री ने बताया कि जेबीटी-डीएलएड की भर्ती को लेकर सरकार गंभीर है। हाईकोर्ट में मामला जाने से भर्ती फंस गई थी। अब कोर्ट से स्टे लग चुका है। सोमवार को कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भर्ती परिणाम भी जारी कर दिया गया है। कोर्ट का फैसला आते ही नियुक्तियां करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट में होगा अंतर जिला तबादलों पर फैसला
जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादला मामलों के विवाद का निपटारा कैबिनेट की आगामी बैठक में होगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला कैडर के जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों को दूसरे जिलों में तबादला करवाने की मंजूरी देकर उनका वनवास समाप्त किया है। इनकी वरिष्ठता के मामले को लेकर वित्त, कार्मिक और शिक्षा विभाग की बैठकें जारी हैं।


प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती का बढ़ा इंतजार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार शिक्षकों की भर्ती में अभी कुछ समय लगेगा। भर्ती नियमों को लेकर भारत सरकार के साथ बातचीत जारी है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed