{"_id":"6ad0bc1343bac2816a0ec552","slug":"meritorious-students-were-awarded-at-chelsea-schools-annual-function-fitophoria-shimla-news-c-19-sml1002-804309-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चैल्सी स्कूल के वार्षिक समारोह \nफिटोफोरिया में मेधावी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चैल्सी स्कूल के वार्षिक समारोह फिटोफोरिया में मेधावी पुरस्कृत
विज्ञापन
समारोह में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सम्मानित किए छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी चेल्सी स्कूल में वीरवार को सीनियर वर्ग का वार्षिक समारोह फिटोफोरिया का आयोजन किया गया। समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक सत्र मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेटा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद स्कूल ध्वज फहराने, गुब्बारे छोड़ने और टॉर्च रन के माध्यम से समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने ड्रिल, कराटे, स्केटिंग, मार्च पास्ट और बैंड की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ हाउस को सर्वश्रेष्ठ सदन और सेंट फ्रांसिस हाउस को उपविजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन हेड गर्ल सहज धीमान के धन्यवाद प्रस्ताव और स्कूल गीत के साथ हुआ। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता में सृष्टि वर्मा को कक्षा 12वीं के कला संकाय में सर्वाधिक अंक लेने, अवनी चौहान को विज्ञान संकाय, एंजल चौहान को कॉमर्स, हिमांशी सहगल को कक्षा 10वीं, धन्या शर्मा को वर्ष 2025 की कक्षा की मेधावी छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया। ऐश्वर्या सिंह ऑस्टा को कक्षा 11वीं की सबसे योग्य छात्रा, वैष्णवी शर्मा को कक्षा 10वीं में सामान्य दक्षता, कात्यायनी राचेल ठाकुर को कक्षा 12वीं में सामान्य दक्षता, लारन्या सिंह गुलेरिया को कक्षा 9वीं की टॉपर, ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रुहानी गुप्ता को कक्षा 12वीं, रोहीन को कक्षा 10वीं में सर्वांगीण प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया। अक्षिता शर्मा को कक्षा 8वीं, सान्वी वर्मा को कक्षा 7वीं, अक्षधा शर्मा को कक्षा 5वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वैष्णवी रिएक्टा को कक्षा 12वीं की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, भाव्या भैक्टा को कक्षा 8वीं की सर्वश्रेष्ठ एथलीट, नव्या चौहान को कक्षा 10वीं की सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में सम्मानित किया गया।